गाज़ीपुर: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, गाजीपुर में सैकड़ों आवेदन लंबित, CDO ने एक सप्ताह में निस्तारण के दिए निर्देश
गाजीपुर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में योजना के लंबित मामलों पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में परियोजना अधिकारी यूपीनेडा सच्चिदानन्द तिवारी ने बताया कि बिजली विभाग से जुड़े कई मामले अभी भी लंबित हैं।