धमतरी: तेंदूकोना में 58 साल की महिला ने जहर खाकर दी जान
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदूकोना निवासी बिंदाबाई नेताम ने 26 मई को अपने घर में जहर सेवन कर लिया था। जिसे इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान आज बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि करीब सात आठ साल से महिला की तबीयत खराब थी।