बलिया: दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को फेफना थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | Apr 8, 2026 दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा आरोपी को फेफना थाने की पुलिस ने बुधवार की दोपहर 12:00 बजे चौकारी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम विवेक कुमार राजभर पुत्र सुदेश्वर राजभर निवासी उचेड़ा थाना फेफना है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरात चल रहा था।