मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के चिखुड़िया चट्टी नहर में कूड़े का अंबार, बीमारियों का बना खतरा, रोजाना हजारों लोगों का है आना-जाना
राजगढ़ थाना क्षेत्र के न्याय पंचायत चिखुड़िया चट्टी स्थित नहर में भारी मात्रा में कूड़ा जमा हो गया है इस कचरे के अंबर से क्षेत्र में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ गया है। यह चट्टी एक व्यस्त मार्ग पर स्थित है। जहां रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। स्थानी लोगों का कहना है कि नहर में लगातार कूड़ा फेंका जा रहा है जिससे सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है