कौंच: कोंच में ओलावृष्टि और अतिवर्षा से किसानों की फसलें तबाह, भारतीय किसान संघ ने DM को संबोधित SDM को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन
Konch, Jalaun | Apr 13, 2026 कोंच और नदीगांव ब्लॉक में 4 अप्रैल 2026 को हुई ओलावृष्टि, आंधी-तूफान और अतिवृष्टि से किसानों की रबी फसलें बुरी तरह नष्ट हो गईं, प्रभावित किसानों को राहत दिलाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने सोमवार दोपहर 2 बजे तहसील कोंच में डीएम को संबोधित एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है, गल्ला मंडी कोंच में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में बैठक भी हुई है।