हुसैनाबाद: हुसैनाबाद में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, भारी मात्रा में जावा महुआ और शराब नष्ट की गई
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत छपरदाग सिकनी गांव में पुलिस ने शुक्रवार सुबह अवैध महुआ शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 12 क्विंटल जावा महुआ, लगभग 50 लीटर अवैध देशी शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल हो रही भट्ठियों को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई विशेष अभियान के तहत की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का