छतरपुर: जपला रोड पर टेलर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
छतरपुर के जपला रोड में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार चराई निवासी विकास ठाकुर जाम के बीच अपनी बाइक से गुजर रहा था, तभी टेलर ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में उसका एक पैर बुरी तरह कुचल गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक के नीचे फंसे विकास को बाहर निकाला और अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।