होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में नौतपा के बीच बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत
नर्मदापुरम में सोमवार को रोहिणी नक्षत्र के नौतपा के आठवें दिन मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ अचानक हुई बे मौसम बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। कुछ ही देर में आसमान में काले बादल छा गए और करीब आधे घंटे से अधिक समय तक झमाझम बारिश होती रही। अचानक बदले मौसम के कारण बाजारों और सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।