मांट: पीछे से आई बोलेरो पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घसीटते हुए ले गई दूर, 21 वर्षीय युवक की मौत
Mat, Mathura | Oct 15, 2026 सुरीर क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय बाइक सवार युवक की जान चली गई। सुरीर स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर नौहझील की ओर जा रहे संजय गौतम निवासी लमतौरी की बाइक को पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक बाइक समेत सड़क पर घसीटता हुआ काफी दूर तक चला गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच