कैरो: नगजुआ में रेल मजदूर की मौत से नाराज़ परिजनों और ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक किया जाम, यात्री परेशान
लोहरदगा जिले के नगजुआ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर बासुदेव उरांव की मौत के बाद मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर गुरुवार शाम मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। यह जाम कैरो थाना क्षेत्र अंतर्गत कुडू चट्टी मुख्य पथ पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास शाम करीब 5:40 बजे शुरू किया गया, जो खबर लिखे जाने तक शाम लगभग 7:30 बजे तक जारी है।