पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सह पूर्व सांसद सुदर्शन भगत सोमवार अपराह्न करीब 3:00 बजे कैरो पहुंचे। कैरो पहुंचने पर उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की।