बालोद: बालोद रेलवे स्टेशन में जान जोखिम में डालकर पटरी पार करने को मजबूर यात्री, दूसरे प्लेटफॉर्म के निर्माण की मांग तेज
Balod, Balod | May 19, 2026 जिला मुख्यालय बालोद रेलवे स्टेशन में दूसरे प्लेटफॉर्म की सुविधा नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-2 की ओर खड़ी होती है, तब बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को करीब 4 फीट नीचे उतरकर रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है। इस दौरान यात्रियों की जान हमेशा खतरे में बनी रहती है।