कैराना: न्यायालय के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने अवैध हथियार बरामदगी के मामले में दोषी को सुनाई कारावास व अर्थदंड की सजा
वर्ष 2025 में कांधला थाने पर अवैध हथियार बरामदगी के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मामला कैराना स्थित न्यायालय ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के यहां विचाराधीन चल रहा था। मामले में न्यायालय ने दोषी को पांच माह 15 दिन के कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा न करने पर सात दिन के अतिरिक्त कारावास की सजा का प्रावधान किया गया है।