रहुई: जीवन प्रमाणन न होने से 4,298 लाभार्थियों की पेंशन लंबित
Rahui, Nalanda | Jun 1, 2026 रहुई प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे हजारों लाभार्थियों में से बड़ी संख्या में लोगों का जीवन प्रमाणीकरण अब तक नहीं हो सका है। इसके कारण उनकी पेंशन राशि लंबित हो गई है। प्रखंड कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रहुई प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के कुल 24,715 लाभार्थी हैं।