लातेहार: नशा मुक्ति अभियान के तहत नगर पंचायत ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम
लातेहार : नगर पंचायत लातेहार के तत्वावधान में सोमवार को नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।