पन्ना जिले में स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। ताज़ा मामला सिमरिया थाना क्षेत्र के कोहनी ग्राम से है, जहां 55 वर्षीय मिहीं लाल चौधरी की जान झोलाछाप डॉक्टर के उपचार के बाद चली गई। मृतक को सर्दी-जुकाम होने पर वह रविवार दोपहर सिमरिया में संचालित बंगाली डॉक्टर जगदीश बंगाली की क्लीनिक पर गया था।