डलमऊ: दीन शाह गौरा के खंड विकास अधिकारी अशोक सचान ने चरुहार जियायक की गौशाला का किया निरीक्षण
सोमवार को समय लगभग 5:00 बजे दीन शाह का गौरा के खंड विकास अधिकारी अशोक सचान ने चरुहार जियायक की गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडिओ ने गौशाला के विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केयर टेकर और ग्राम प्रधान से जानकारी ली। उन्होंने ने निर्देश दिया हैं कि भूसा गोदाम में चारे की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।