थाना गजनेर पुलिस ने हत्या की फर्जी सूचना देने के मामले में युवक संदीप उर्फ छोटू निवासी ग्राम बिल्सी थाना गजनेर को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि छानबीन करने पर पता चला है कि मामला नशेबाजी का था। युवक पर हत्या की फर्जी सूचना देने पर निरोधात्मक कार्यवाही की गई है।