बरेली: पासपोर्ट ऑफिस को दोबारा बम की धमकी से दहशत, धमकी भरे ईमेल से मचा हड़कंप, पुलिस और बम स्क्वायड तैनात
बरेली के प्रेमनगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को दोपहर 1:15 बजे ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे अफरा-तफरी मच गई। तुरंत ऑफिस खाली कराया गया। कई थानों की पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं। पहले भी मिल चुकी धमकी से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं।