बारुन: प्रीतमपुर में पूर्व विधायक डब्लू सिंह ने शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर रविंदर पांडे के निधन पर जताई गहरी संवेदना
औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड अंतर्गत जनकोप पंचायत के प्रीतमपुर गांव निवासी रविंदर पांडे के आकस्मिक निधन की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद समाचार के बाद पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पूर्व विधायक ने शोकाकुल परिवार के बीच बैठकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की ।