विदिशा नगर: विदिशा कलेक्ट्रेट में लोधी समाज का प्रदर्शन, सर्वजीत सिंह लोधी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
जिला लोधी समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सागर जिले के जिला पंचायत सदस्य एवं युवा लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सर्वजीत सिंह लोधी पर दर्ज मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि बिना पूरी जांच के गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है।