जैतपुर: अमलाई: टावर पर चढ़े युवक का हाई-ड्रामा, लोगों की सांसें थमीं
शहडोल-अनूपपुर सीमा के बटुरा गांव के पास 132 केवी हाई वोल्टेज टावर पर एक युवक अर्धनग्न अवस्था में चढ़ गया और घंटों तक हंगामा करता रहा। सूचना पर बिजली सप्लाई बंद की गई। ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही, जबकि पुलिस-प्रशासन की टीम रेस्क्यू और समझाइश दे कर उसे नीचे उतारा,वीडीओ गुरुवार सुबह 9 बजे सामने आया है।