धनघटा: हत्या के प्रयास के मामले में धनघटा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
संतकबीरनगर। धनघटा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पुरानी पट्टीदारी की रंजिश में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील