घाघरा: विधानसभा स्तरीय विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत भाजपा का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
Ghaghra, Gumla | Jun 13, 2026 भारतीय जनता पार्टी बिशुनपुर विधानसभा स्तरीय विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलए-2 कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला देवाकी बाबा धाम परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने की। कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।