घाघरा: घागरा ब्लॉक परिसर के सभागार में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण एसआईआर के निमित राजनीतिक दल और बीएलए 2 का एक दिवसीय प्रशिक्षण
Ghaghra, Gumla | Jun 25, 2026 घाघरा ब्लॉक परिसर के सभागार में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण सह बैठक का आयोजन किया गया।इस क्रम में सभी राजनीतिक पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष व बीएलए 2 को प्रशिक्षण दिया गया।इस क्रम में सीओ सह बीडीओ खाखा सुशील कुमार व कंप्यूटर सहायक ज्योति लाल महतो मौजूद रहे। सीओ सह बीडीओ ने खाखा सुशील कुमार ने बताया कि एसआईआर 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा।