लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के राजपुर चौकी अंतर्गत ग्राम चक कमलपुर गांव में घर से सब्जी खरीदने गया करीब 23 वर्षीय सर्वेश का शव रेलवे लाइन पर पाया गया है। शव देखे जाने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया है। युवक मंगलवार की दोपहर से लापता था। जिसकी तलाश की जा रही थी।