बहराइच: छावनी चौराहा के पास तेज आंधी के चलते गिरा मोबाइल टॉवर, दो इमारतें हुईं क्षतिग्रस्त, टला बड़ा हादसा
शहर के छावनी चौराहा के पास शनिवार शाम को आई आंधी के बीच एक बिल्डिंग की छत पर लगा मोबाइल टावर नीचे गिर गया। टावर गिरने से 2इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि टावर के नीचे कुछ बाइके भी दब गई मौके पर पहुंचे पुलिस ने आवागमन रोकते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की वहीं तेज आंधी बारिश के बीच गिरे टावर के बाद क्षेत्र से कुछ देर के लिए मोबाइल नेटवर्क गायब रहा।