पुलिस को सूचना मिली थी कि स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस टीम को देखकर कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।