विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने सन 1999 के अधिकारों का प्रयोग करते हुए विदिशा जिले मे कैलेंडर वर्ष 2026 मे तीन स्थानीय अवकाश घोषित कीए है। मंगलवार को जारी आदेश में बताया गया की मकर संक्रांति पर्व 15 जनवरी गुरुवार को संपूर्ण जिले मे पूरे दिन का अवकाश रहेगा। इसके अलावा अनंत चतुर्दशी महोत्सव 25 सितंबर 2026 को और भाई दूज 11 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया।