मैनपुरी: ब्योंति खुर्द क्षेत्र में युवक के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या का प्रयास, परिजनों ने डीएम से की शिकायत
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के ब्योंति खुर्द निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र शाक्य ट्रैक्टर में भरकर घायल ओर परिजनों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचा। जहां उसने डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि उसके भाई अरविंद को गांव के दबंगों ने बुलाकर उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।