पूरनपुर: सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं 15 शिकायतें, जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया
पूरनपुर। शनिवार सुबह कोतवाली परिसर में आयोजित थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम एवं कोतवाल ने जनसमस्याएं सुनीं। समाधान दिवस के दौरान कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों को शेष शिकायतों का शीघ्र एवं निष्पक्ष समाधान करने के निर्देश दिए।