बरेली: 20 मिनट में मिला लाखों जैसा सुकून! कोतवाली पुलिस ने ढूंढ निकाला गुम हुआ iPhone 16E, परिवार ने कहा- सलाम बरेली पुलिस
बरेली में कोतवाली पुलिस की तेज कार्रवाई ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। रामपुर गार्डन निवासी सलोनी जौहरी अपने परिवार के साथ बाजार में खरीदारी करने आई थीं। इसी दौरान उनका महंगा iPhone 16E कहीं गुम हो गया, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। मोबाइल खोने की सूचना मिलते ही निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कोतवाली की साइबर टीम को