गया टाउन सीडी ब्लॉक: मुहर्रम जुलूस के दौरान पुलिस रही मुस्तैद, अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गया पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि 2 बजे एसएसपी के निर्देश पर सीटी एसपी,टाउन डीएसपी 1 तथा कोतवाली थाना के पदाधिकारियों ने करबला से पंचायती अखाड़ा तक निकाले गए मुहर्रम जुलूस का लगातार भ्रमण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।