टेहरोली: टहरौली में सीसी निर्माण कार्य में गोलमाल पर भड़के लोग, निष्पक्ष जांच और बेहतर निर्माण की मांग
टहरौली कस्बे में मुख्य बाजार से होकर बमनुआ तक डाला जा रहा सीसी रोड निर्माण कार्य को लेकर भड़के लोगों का आरोप है कि सीसी में सही कंक्रीट एवं बालू की जगह डस्ट का प्रयोग किया जा रहा इसी तरह सब चलता रहा तो कुछ ही महीनों में सीसी उखड़ जाएगा जिससे हादसे होंगे और आवागमन बाधित होगा समाजसेवी मोना राजा बुंदेला ने सीसी निर्माण कार्य की सही जांच की मांग की है