श्रीडूंगरगढ़: सातलेरा में 6 घंटे से ज्यादा समय तक रही बिजली गुल, ग्रामीणों ने जताया विरोध
श्रीडूंगरगढ कस्बे के सातलेरा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करीब 6.5 घंटे तक बाधित रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्धारित सूचना के बावजूद समय पर सप्लाई बहाल नहीं होने से लोगों में नाराजगी देखी गई। लंबे समय तक बिजली बंद रहने से घरेलू कार्य, पेयजल व्यवस्था और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हुईं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग को पहले से सूचना