सिधौली: सोनरी गांव के पास सड़क पर पैदल जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार डाले ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के सोनरी गांव के पास सड़क पर पैदल जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को तेज रफ्तार डाले ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हुआ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेजा है, परिवार में मातम का माहौल है।