बालोद: श्रम कार्डधारकों की जानकारी होगी अपडेट, आधार से नहीं मिलने पर कराना होगा सुधार
Balod, Balod | Jun 23, 2026 बालोद जिले के पंजीकृत श्रमिकों की जानकारी को आधार कार्ड के अनुरूप अपडेट करने के लिए श्रम विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान का उद्देश्य श्रमिकों के रिकॉर्ड को सही और अद्यतन बनाना है, ताकि उन्हें शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।