छिंदवाडा जिले में आठ मेडिकल स्टोर्स के लाईसेंस निलंबित किए गए है। जिनमें से सात मेडिकल स्टोर परासिया के है। उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कार्रवाई की है। औषधि निरीक्षक दल द्वारा परासिया ब्लॉक एवं छिंदवाड़ा जिले में संचालित मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया था। गुरुवार 7 बजे भी सभी 7 दुकानें बंद रही।