एम्स भोपाल के वार्षिक फेस्ट रेटिना 8.0 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मशहूर गायक मोहित चौहान मंच पर परफॉर्म करते समय अचानक गिर पड़े। रात करीब 12 बजे वे अपना अंतिम गीत ‘नादान परिंदे’ गा रहे थे। गाते-गाते वे स्टेज के पिछले हिस्से की और बड़े तभी नीचे लगी एक लाइट उनके पैर से टकरा गई और संतुलन बिगड़ने से वे गिर गए|