कैंपियरगंज: राप्ती नदी हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले विधायक फतेह बहादुर सिंह, ₹4-4 लाख सहायता चेक बांटकर दी हर संभव मदद
गोरखपुर में एक सप्ताह पूर्व राप्ती नदी में तीन युवकों के डूबने की दर्दनाक घटना के बाद शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह ने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावित परिवारों को प्रदेश सरकार की ओर से ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।