इमामगंज थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव स्थित शिव–पार्वती मंदिर में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। मंदिर परिसर से पार्वती और कार्तिक की मूर्ति गायब होने से ग्रामीणों में गहरी नाराज़गी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। ग्रामीणों ने इसे असामाजिक तत्वों की हरकत बताया है।