मेरठ: मेरठ में पुलिस की मोबाइल लुटेरे से मुठभेड़, 4 दिन पहले सदर बाजार से मोबाइल लूटकर भागा था
Meerut, Meerut | Jan 29, 2025 मेरठ पुलिस की मंगलवार रात को एक मोबाइल लुटेरे से मुठभेड़ हुई है। मोबाइल लुटेरे का नाम दीपक उर्फ दीपू बताया जा रहा है। जो 4 दिन पहले सदर थाना क्षेत्र के सदर बाजार से मोबाइल लूटकर भागा था। बताया जा रहा है कि आरोपी लुटेरा दीपू मोबाइल लूट की और भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस को दीपू के पास से कारतूस, खोखा, तमंचा बरामद हुआ है।