मेरठ: मेरठ में खड़ी गाड़ी का बुलंदशहर पुलिस ने किया चालान, गाड़ी मालिक ने पुलिस के कारनामे का वीडियो जारी किया
Meerut, Meerut | Jan 29, 2025 मेरठ में खड़ी गाड़ी का बुलंदशहर ट्रैफिक पुलिस ने चालान कर दिया। बुलंदशहर ट्रैफिक पुलिस के कारनामे की जानकारी गाड़ी मालिक को उस वक्त हुई जब वह ऐप पर अपनी गाड़ी के इंश्योरेंस को चेक कर रहे थे। गाड़ी के मालिक स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। गाड़ी मालिक का कहना है कि गाड़ी कभी बुलंदशहर में गई ही नहीं है। उसके बाद भी गाड़ी का चालान कर दिया गया है