मेरठ: लोहियानगर में रील बनाते समय पानी की टंकी से गिरा युवक, अचानक फिसला पैर, हालत गंभीर, दोस्त ने बाइक पर अस्पताल पहुंचाया
Meerut, Meerut | Jan 29, 2025 मेरठ के थाना लोहिया नगर क्षेत्र में मंगलवार को पानी की टंकी पर वीडियो बना रहा युवक नीचे गिर गया। युवक पानी की टंकी पर चढ़कर रील बना रहा था। अचानक उसका पैर फिसला और वो नीचे गिर पड़ा।इसके बाद युवक के दोस्त दौड़कर आए और उसे घायल हालत में बाइक पर ही अस्पताल ले गए।