जलालगढ़: निजगेहूंवा पंचायत में पैक्स चुनाव में शाहबुद्दीन बने अध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर
निजगेहूंवा पंचायत में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में पुलिस प्रशासन की निगरानी में संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम घोषित होते ही पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में शाहबुद्दीन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आबिद हुसैन को हराकर जीत दर्ज की।