गोहपारु: गोहपारू पुलिस ने रीवा से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
शहडोल जिले के गोहपारू पुलिस ने सोमवार को लगभग 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी रामनरेश यादव निवासी गोहपारू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी उसकी मोटरसाइकिल उसके घर से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ली गई थी जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है,और आरोपी आरिफ को गिरफ्तार किया है,कार्यवाही में थाना प्रभारी गोहपारू राजकुमार मिश्रा की अहम भूमिका रही है।