खंडवा नगर: जैन समाज: 'राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति' लागू हो, रीवा साध्वी मौत पर खंडवा में मौन जुलूस, निष्पक्ष जांच की मांग
रीवा में हुए एक सड़क हादसे में दो जैन आर्यिका माताजी की दर्दनाक मौत के बाद जैन समाज में गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है। घटना के विरोध में सोमवार को सकल जैन समाज, खंडवा ने शहर में शांतिपूर्ण मौन रैली निकाली और प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की