अंबाह: हरजीवन पुरा: 17 वर्षीय छात्र ने कमरे में कुंडी लगाकर फांसी लगाई, हुई मौत
Ambah, Morena | Apr 15, 2026 हरजीवन के पुरा में एक 17 वर्षीय छात्र राघवेंद्र ने पढ़ाई के बहाने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर 3 बजे जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने कुंडी तोड़कर उसे फंदे से लटका पाया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, ताकि सुसाइड के कारणों का पता लगाया जा सके।