मोतिहारी: कृषि उत्पाद बाजार समिति के जिर्णोधार/आधुनिकिकरण (फेज-ई) के तहत कराए गए निर्माण का डीएम ने पुनः अवलोकन किया
पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिलान्तर्गत कृषि उत्पाद बाजार समिति,मोतिहारी के जिर्णोधार / आधुनिकिकरण (फेज-ई) के तहत कराए गए निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ भ्रमण कर पुनः अवलोकन किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी भी उपस्थित थे। जानकारी जिला प्रशासन के द्वारा मंगलवार शाम करीब 05:09 बजे दिया गया।