अरेराज: अरेराज के एसडीएम ने चढ़रहिया में विभिन्न विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज अंजली शर्मा के द्वारा चड़रहिया स्थित नव सृजित प्राथमिक विद्यालय एवं गवर्नमेंट मिडिल स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय में उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की गई। विद्यालय में पठान-पाटन की स्थिति सहित अन्य संचालित शैक्षणिक कार्यक्रमो की स्थिति का जानकारी ली गई।